नैनीताल- विजय संकल्प शंखनाद रैली को प्रशासन से अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने राज्य सरकार का फूंका पुतला

Spread the love

नैनीताल। प्रशासन द्वारा कांग्रेस की आगामी 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली को अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
सोमवार को मल्लीताल पंत पार्क में नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विजय संकल्प शंखनाद रैली को प्रशासन से अनुमति न मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए पुतला दहन किया।

राज्य सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी

इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती की कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली संपन्न हो जिसके चलते भाजपा सरकार द्वारा विजय संकल्प शंखनाद रैली को नाकाम करने के मकसद से यह साजिश रची गई है। कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से डरने लगी है और उन्हें डर है की उनकी करनी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी न पड़ जाए इस डर से कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली को अनुमति नहीं दी गई। कहा कि अब कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली का आयोजन 11 नवंबर को होगा।

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी सभासद पुष्कर बोरा,मुकेश जोशी,जेके शर्मा,पीके शर्मा,हिमांशु पांडे,गोपाल बिष्ट,सभासद राजू टांक, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहन कनवाल,कैलाश अधिकारी,रईश भाई, बंटू आर्य,धीरज आर्य,अंकित चन्द्रा,कमलेश तिवारी,पप्पू कर्नाटक,सेवादल कृष्णा साह, रेनू, अंजुम, पारो, लीला, रेखा, देवकी, कमला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!