नैनीताल। शहर के मल्लीताल क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक सरकारी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिसपर वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार सोमवार की देर शाम मल्लीताल क्षेत्र में भारत सरकार के वाहन संख्या UK04GA 0218 के वाहन चालक चंदन सिंह बिष्ट ने एक बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिस पर युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।
बीडी पांडे अस्पताल इमरजेंसी में तैनात डॉ. शुतांशु शर्मा ने बताया की सूखाताल निवासी विनोद वैद्य का प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।
वहीं कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि वाहन चालक चन्दन सिंह बिष्ट के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।