गरमपानी। भाजपा विधायक प्रत्याशी सरिता आर्य ने खैरना गरमपानी बाजार में प्रचार किया साथ ही इस दौरान उन्होंने चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। रविवार को सीम, सिलटोना, व्यासी व धनियाकोट समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में जनसंपर्क करते हुए सरिता ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओ व जनता का प्यार पाकर बेहद अभिभूत है वह वादा करती है की वह क्षेत्र के विकास में कोई भी कमी नही होने देंगी।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/01/IMG-20220130-WA0332.jpg)
कहा कि कार्यकर्ता का सम्मान उनके लिये सर्वोपरि है जिससे कभी समझौता नहीं हो सकता और सब कार्यकर्ताओं के सहयोग से इस बार वह भाजपा को बहुमत से जीत हासिल करवाएंगे। इस दौरान मंडल अध्य्क्ष रमेश सुयाल, प्रभारी देवेंद्र ढेला, मोहन पाल, विवेक साह, शांति मेहरा, भावना मेहरा, उमा पढालनी, जेनू मेहरा, सोबन सिंह ,दामोदर लोहनी व नीरज आदि मौजूद रहे।