नैनीताल। जिलााधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने माल रोड स्थित म्यूनिसिपल लाइब्रेरी दुर्गा लाल शाह नगर पालिका पुस्तकालय के हस्तान्तरण के सम्बन्ध में परियोजना अधिकारी एडीबी (पीआईयू) व अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को निर्देशित किया है कि आपस में व्यक्तिगत समन्वय बनाते हुए पुस्तकालय के जीर्णोद्वार में जो आंशिक कमियां है उनका एक सप्ताह के भीतर निस्तारण करते हुए नगर पालिका हस्तगत किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि हस्तान्तरण में किसी भी प्रकार की हिला-हवाली पाई जाती है तो आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उन्होंने नगर पालिका परिषद् के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि उक्त पुस्तकालय को तत्काल रूप से सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करना सुनिश्चित करें ताकि आमजन मानस को पुस्तकालय से मिलने वाला लाभ मिल सके।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2021/12/IMG_20211201_203647.jpg)