जनपद नैनीताल में संचालित स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं जाने हेतु बढ़-चढ़ कर किया गया प्रतिभाग

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के मार्गदर्शन के दृष्टिगत, जनपद नैनीताल में संचालित स्वच्छता अभियान को सफल बनाएं जाने हेतु, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीनू गुलयानी द्वारा, जिले के सभी विभागों के प्रतिनिधिगण के साथ बैठक की गई जिसके अनुक्रम में जिला न्यायालय के विद्वान अधिवक्तागण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं छात्र, जिले की समस्त नगर पालिकाओं, समस्त पराविधिक कार्यकर्ताओं आदि द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया। सभी को 18 जून 2023 को होने वाले स्वच्छता अभियान में प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रम दान हेतु उत्प्रेरित किया गया।


Spread the love
error: Content is protected !!