नैनीताल- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हाईकोर्ट में आयोजित की गई विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी

Spread the love


नैनीताल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार दो अक्टूबर से 14 नवम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसका शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर दो अक्टूबर को किया गया।
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आर. के.खुल्बे ने बताया की आजादी का अमृत महोत्सव व विधिक सेवा सप्ताह के चलते राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को हाई कोर्ट परिसर में विधिक सेवा कार्यक्रमों पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
जिसका उदघाटन हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा द्वारा किया गया।

इस दौरान उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी, भवाली में अध्ययनरत प्रशिक्षुन्यायिक अधिकारियों के द्वारा भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही स्कूलों के विद्यार्थियों के द्वारा भी उक्त प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया एवं
उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आर. के. खुल्बे ने बताया कि लगभग 500 व्यक्तियों द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।


Spread the love
error: Content is protected !!