नैनीताल- घर घर चलो अभियान के माध्यम से बीजेपी द्वारा 5 सालों में किये गए कार्यों की उपलब्धि को आमजन तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

Spread the love

नैनीताल। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है, साथ ही भाजपा द्वारा किए गए कार्यों को आमजन तक पहुंचाने को लेकर बीजेपी द्वारा विभिन्न अभियान शुरू किए गए हैं। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को नैनीताल क्लब में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेरा परिवार भाजपा परिवार व घर घर चलो अभियान को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान जिलामंत्री हरीश भट्ट ने कार्यकर्ताओं को घर घर चलो कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता नैनीताल मण्डल के सभी शक्ति केंद्रों में बूथ संयोजकों, बूथ अध्यक्षों व बूथ कमेटियों के माध्यम से घर घर जाकर भाजपा के पत्रक ध्वज व स्टिकर्स का वितरण करेंगे साथ ही पांच सालों में भाजपा द्वारा किए गए कार्यों की उपलब्धियों को भी आमजन तक पहुचाएगे।

वहीं भाजपा नेता मोहन पाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल विधानसभा से वह स्वयं ही उम्मीदवार है। लेकिन पार्टी द्वारा उनके अलावा जिसे भी प्रत्याशी बनाया जाएगा उसका एकजुट होकर समर्थन किया जाएगा और भारी मतों से विजय बनाया जाएगा।

इस दौरान अरविंद पडियार,भपेंद्र बिष्ट, नवीन जोशी, गोविंद कुमार, आयुष भंडारी, राजीव साह, विश्वकेतु वैद्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!