भवाली डिपो में रोडवेज के तीन कर्मचारियों को दी सेवानिवृत्ति पर विदाई

Spread the love

भवाली: उत्तराखंड परिवहन निगम भवाली डिपो में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक फुलबदन सिंह, वरिष्ठ लिपिक लक्ष्मण राम, व बीसनी देवी को
स्वच्छ सेवा कार्य पूर्ण कर 60 वर्ष की अधिकतम आयु पूर्ण होने पर विदाई दी गई।
तीनों ही कर्मचारी भवाली डिपो में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के समय से कार्यरत थे। फुलबदन सिंह का कार्यकाल भवाली डिपो में 34 वर्षों का रहा। वहीं लक्ष्मण राम 32 वर्ष तक भवाली डिपो में कार्यरत रहे। साथ ही बीसनी देवी ने भी भवाली डिपो में 26 वर्ष तक अपनी सेवा दी।



इस मौके पर भवाली डिपो के कर्मचारियों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए भावभीनी विदाई दी।
वहीं विदाई समारोह के कार्यक्रम में निगम कर्मचारियों के साथ-साथ सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के परिजन भी उपस्थित रहे। साथ ही विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को उनके देयको का भुगतान ना होने पर कर्मचारियों ने नाराजगी व्यक्त की।

कर्मचारी वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति पर कर्मचारियों को उनके देयको का पूर्ण भुगतान होना चाहिए परंतु निगम प्रबंधक इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार इस बात की मांग उठाई जा रही है।

इस मौके पर लेखाकार महेश जोशी, स्टेशन प्रभारी जीवन चंद्र, कार्यशाला प्रभारी इनायत उल्ला खान, कर्मचारी नेता एल डी पालीवाल, टीका सिंह मेहरा, हनसा जोशी, दीपक कुमार,
गिरीश चंद्र, श्याम पांडे, रूप किशोर सागर, दिनेश दुमका, विनोद चंद्र, गोवर्धन राम, नरेश पाल, जितेंद्र मेलकानी, संजय संतोष, रणजीत सिंह, मानसिंह, नंदन सिंह बिष्ट, आदि लोग मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!