गरमपानी। विजय संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। जिसमें भाजपा ने संयोजको की घोषणा की।
जिसमें यात्रा के संयोजक विवेक साह ने विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला की संस्तुति पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है जिसके तहत दिलीप बोहरा को यात्रा का सहसंयोजक ,भावना मेहरा को महिला संयोजक, अरविंद पडियार को प्रशासनिक संयोजक ,दयाकिशन पोखरिया को साज सज्जा, भानु पंत को चिकित्सा, प्रगति जैन को स्वागत संयोजक ,मोहन सिंह बिष्ट को साहित्य प्रचार संयोजक ,जुगल मठपाल व राजेन्द्र जैड़ा को जनसभा का संयोजक व सह संयोजक, शिवांशु जोशी को मीडिया संयोजक ,दामोदर जोशी को भोजन संयोजक ,विश्वकेतूवैद्य को सोशल मीडिया संयोजक,योगेश ढोंडियाल को साहित्य वितरण संयोजक ,देवकी राम को कार्यालय संयोजक, तारा भंडारी को रोड शो संयोजक के साथ ही नीरज बिष्ट को वाहन संयोजक की जिम्मेदारी सौपी गयी है ।

बैठक में गरमपानी मण्डल अध्यक्ष रमेश सुयाल, मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्य , मोहन पाल, अनु. मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अम्बा आर्य, जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, पूर्व पालिका अध्यक्ष नीमा बिष्ट, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, पुष्कर जोशी, आनंद बिष्ट समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।