गरमपानी: भवाली– अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहन के निर्माणाधीन कलमठ में धंसने से करीब छह घंटे तक आवाजाही ठप रही। पुलिस ने लोडर मशीन से वाहन को हटाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारू करवाया।
जानकारी के अनुसार अल्मोडा़ निवासी गोकुल अपने वाहन संख्या यूके04 सीबी4212 में हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर अल्मोडा़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह भवाली– अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के समीप पहुंचा ही था कि अचानक निर्माण सामग्री से लदा हुआ वाहन निर्माणाधीन कलमठ में फंस गया। चालक ने वाहन को निकालने का प्रयास किया लेकिन वाहन धंसता चला गया।
वाहन के कलमठ में फंसने से हाइवे में दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतारें लग गई। जिस वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा़।
जिसके बाद यात्रियों ने घटना की सूचना क्वारब चौकी पुलिस दी। सूचना मिलते ही क्वारब चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और एनएच के अधिकारियों को सूचना दी गई।
वहीं एनएच के अधिकारियों ने मौके पर लोडर मशीन भेज कर वाहन को हटाने का प्रयास शुरु किया।
जिसके चलते मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बामुश्किल वाहन हटाया जा सका और यातायात सुचारु हुआ।
गरमपानी– निर्माणधीन कलमठ में धंसा वाहन, करीब छह घंटों तक हाइवे पर रही आवाजाही ठप
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220214_210216-1.jpg)