सरोवर नगरी नैनीताल में महिला होली जूलूस के साथ 26वें फागोत्सव का हुआ भव्य आगाज

Spread the love

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में 26 वें फागोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार से हर्षोल्लास के साथ हो गया है। जिसमें पहली बार नन्दा देवी महोत्सव की तर्ज पर पहले दिन बाहर से आई 10 महिला होल्यार टीमों द्वारा नगर के तल्लीताल स्थित धर्मशाला से स्वांग रचते हुए जुलूस निकाला। इस दौरान रंगों की आतिशबाजी से सरोवर नगरी होली के रंगो में रंगी नजर आई। वहीं ढोल नगाड़ों की थाप में महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए।

इस दौरान महिलाएं पारम्परिक परिधान में नजर आई। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नन्दन साह और मां वैष्णो देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष ने इस जुलूस में अपना विशेष योगदान दिया।
महिलाओं ने जुलूस के माध्यम से महिलाओं ने समाज को नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ अभियान व महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। साथ ही महिलाओं ने जमकर होली के गीत गाए। वहीं जुलूस में कोई शिवजी रूप नजर आया तो कोई हनुमान तो कोई राधा कृष्ण के रूप में नजर आया। होली जुलूस तल्लीताल से शुरु हुआ जो मॉल रोड से होते हुए मल्लीताल स्थित राम सेवक सभा जाकर समाप्त हुआ। जहां पहुंचकर महिलाओं ने बैठक होली गाई।


Spread the love
error: Content is protected !!