काठगोदाम। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं निष्पक्ष रूप में सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना/चौकी के सभी बैरियरों में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके तहत पुलिस को कामयाबी मिली हैं, पुलिस ने 7 पेटी अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं।
जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा आज बुधवार को क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इस दौरान पुलिस ने गौलापुल के पूर्वी छोर काठगोदाम से ऑटो नं0- UK04TA-9205 को रोककर चैक किया तो ऑटो से कुल 7 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसपर पुलिस ने ऑटो चालक खत्याड़ी थाना अल्मोड़ा हाल निवासी गोविन्द ग्राम गौलापार निवासी 24 वर्षीय भगवत बिष्ट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना काठगोदाम में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं।
इस दौरान पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल रवि कुमार व उमेश प्रसाद मौजूद रहे।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG_20220209_185708.jpg)