भवाली- खेल महाकुंभ में 800 मीटर की दौड़ में खुशी बिष्ट ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Spread the love

नैनीताल। खेल महाकुंभ में अंडर-17 जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भूमियाधार की खुशी ने 800 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय इंटर कॉलेज भूमियाधार की 12वीं की छात्रा खुशी ने हल्द्वानी में हो रही खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ में दौड़ में प्रथम स्थान और 100 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय, शहर और जिले का नाम रोशन किया है।

खुशी ने बताया कि वह बड़े होकर पुलिस विभाग में अफसर बनकर अपने देश और जिले का नाम रोशन करना चाहती है। जिसके लिए वह दिन रात मेहनत में लगी हुई है। खुशी ने बताया कि वह दो घंटा सुबह और चार घंटा शाम को 10 किलोमीटर तक दौड़ती है। खुशी के पिता बलवंत सिंह बिष्ट रोडवेज विभाग में कार्यरत है। और माता गीता बिष्ट ग्रहणी है।


Spread the love
error: Content is protected !!