रामनगर। यहां बच्चीपुर क्षेत्र में करंट लगने से एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। डीएफओ बलवंत सिंह शाही ने बताया कि बच्चीपुर क्षेत्र में रविवार को 8 साल के नर तेंदुए का शव बरामद हुआ। एसडीओ शिशुपाल सिंह रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उस क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन जा रही है और तेंदुए के मुंह पर जख्म के निशान है। संभवतः करंट से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को नष्ट कर दिया गया है। मौत के असल कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।
करंट लगने से हुई तेंदुए की मौत
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2021/09/FL18Tigr16byVijayarajanMuthu.jpg)