नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिहं राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे। इस विश्वविद्यालय को राज्य सरकार महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् और सामाजिक सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के सम्मान में स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय की स्थापना अलीगढ़ की कोल तहसील के गांव लोधा और गांव मूसेपुर करीम जरौली में 92 एकड़ से अधिक रकबे की जमीन पर होगी। अलीगढ़ प्रखंड के 395 कॉलेज इस विश्वविद्यालय से सम्बद्ध होंगे।
Rohit Verma
संपादक