Tuesday, December 5, 2023
  • Login
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

और तब से यहां शिवपत्नी नन्दा की पूजा नैनादेवी के रूप में होती है…

News Desk by News Desk
September 20, 2021
in उत्तराखण्ड, देश, नैनीताल, पर्यटन, विदेश, संस्कृति
और तब से यहां शिवपत्नी नन्दा की पूजा नैनादेवी के रूप में होती है…
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नैनीताल। उत्तराखण्ड के पर्यटनों में से एक नैनीताल शहर देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी सुंदरता के लिए जाना-पहचाना जाता है। यूं तो नैनीताल को लेकर कई मान्यताएं हैं लेकिन पर्यटन के मामले में यह सबसे आगे रहता है। नैनीताल के इतिहास के बारे में बात की जाए तो बताया जाता है कि पौराणिक कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति की पुत्री उमा का विवाह शिव से हुआ था। शिव को दक्ष प्रजापति पसन्द नहीं करते थे परन्तु यह देवताओं के आग्रह को टाल नहीं सकते थे इसलिए उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह न चाहते हुए भी शिव के साथ कर दिया था। एक बार दक्ष प्रजापति ने सभी देवताओं को अपने यहाँ यज्ञ में बुलाया परन्तु अपने दामाद शिव और बेटी उमा को निमन्त्रण तक नहीं दिया। उमा हठ कर इस यज्ञ में पहुँची। जब उसने हरिद्वार स्थित कनरवन में अपने पिता के यज्ञ में सभी देवताओं का सम्मान और अपना और अपने पति का निरादर होते हुए देखा तो वह अत्यन्त दुःखी हो गयी। यज्ञ के हवनकुण्ड में यह कहते हुए कूद पड़ी कि मैं अगले जन्म में भी शिव को ही अपना पति बनाऊँगी। आपने मेरा और मेरे पति का जो निरादर किया इसके प्रतिफल स्वरुप यज्ञ के हवन कुण्ड में स्यवं जलकर आपके यज्ञ को असफल करती हूँ। जब शिव को यह ज्ञात हुआ कि उमा सति हो गयी तो उनके क्रोध का पारावार न रहा। उन्होंने अपने गणों के द्वारा दक्ष प्रजापति के यज्ञ को नष्ट.भ्रष्ट कर डाला। सभी देवी-देवता शिव के इस रौद्र रूप को देखकर सोच में पड़ गए कि शिव प्रलय न कर ड़ालें। इसलिए देवी-देवताओं ने महादेव शिव से प्रार्थना की और उनके क्रोध के शान्त किया। दक्ष प्रजापति ने भी क्षमा माँगी। शिव ने उनको भी आशीर्वाद दिया। परन्तु सति के जले हुए शरीर को देखकर उनका वैराग्य उमड़ पड़ा। उन्होंने सति के जले हुए शरीर को कन्धे पर डालकर आकाश भ्रमण करना शुरु कर दिया। ऐसी स्थिति में जहाँ-जहाँ पर शरीर के अंग गिरे, वहाँ-वहाँ पर शक्ति पीठ हो गए। जहाँ पर सती के नयन गिरे थे, वहीं पर नैनादेवी के रूप में उमा अर्थात् नन्दा देवी का भव्य स्थान हो गया। आज का नैनीताल वही स्थान है, जहाँ पर उस देवी के नैन गिरे थे। नयनों की अश्रुधार ने यहाँ पर ताल का रूप ले लिया। तब से निरन्तर यहाँ पर शिवपत्नी नन्दा (पार्वती) की पूजा नैनादेवी के रूप में होती है। यह भी एक मान्यता है कि समस्त गढ़वाल-कुमाऊँ की एकमात्र इष्ट देवी नन्दा ही है। इस पर्वतीय अंचल में नंदा की पूजा और अर्चना जिस प्रकार की जाती है वह अन्यत्र देखने में नहीं आती। नैनीताल के ताल की बनावट भी देखें तो वह आँख की आकृति का ताल है। इसके पौराणिक महत्व के कारण ही इस ताल की श्रेष्ठता बहुत आँकी जाती है। नैनी नंदा देवी की पूजा यहाँ पर पुराण युग से होती रही है। कुमाऊँ के चन्द राजाओं की इष्ट देवी भी नंदा ही थी जिनकी वे निरन्तर यहाँ आकर पूजा करते रहते थे। एक जनश्रुति ऐसी भी कही जाती है कि चन्द्रवंशीय राजकुमारी नंदा थी जिसको एक देवी के रूप में पूजी जाने लगी। परन्तु इस कथा में कोई दम नहीं है क्योंकि समस्त पर्वतीय अंचल में नंदा को ही इष्ट देवी के रूप में स्वीकारा गया है। गढ़वाल और कुमाऊँ के राजाओं की भी नंदा देवी इष्ट रही है। गढ़वाल और कुमाऊँ की जनता के द्वारा प्रतिवर्ष नंदा अष्टमी के दिन नंदापार्वती की विशेष पूजा होती है। नंदा के मायके से ससुराल भेजने के लिए भी नन्दा जात का आयोजन गढ़वाल-कुमाऊँ की जनता निरन्तर करती रही है। अतः नन्दापार्वती की पूजा-अर्चना के रूप में इस स्थान का महत्व युगों-युगों से आंका गया है। यहाँ के लोग इसी रूप में नन्दा के नैनीताल की परिक्रमा करते आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में एक मकान में लगी भीषण आग , सामान जलकर राख

नैनीताल : कुमाऊं विश्विद्यालय द्वारा 9 कक्षाओं के परीक्षा परिणाम किए गए घोषित

नैनीताल : जिले के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने पदभार किया ग्रहण

ShareTweetSend
Previous Post

हीमोग्लोबिन बढ़ाना है तो करें इन चीजों सेवन

Next Post

और जब युवराज सिंह और केविन पीटरसन में हुई तीखी नोकझोंक

Next Post
और जब युवराज सिंह और केविन पीटरसन में हुई तीखी नोकझोंक

और जब युवराज सिंह और केविन पीटरसन में हुई तीखी नोकझोंक

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • उपलब्धि
  • ऋषिकेश
  • कानून
  • क्राइम
  • खेल
  • गरमपानी
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देवप्रयाग
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • बेतालघाट
  • बैंकिंग
  • भवाली
  • भाजपा
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मुक्तेश्वर
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हरियाणा
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Rohit Verma
संपादक

पता : House Number-44, Ward Number-5, Aavagadh, Nainital, Tallital, Uttarakhand-263002
दूरभाष : +91-7017489504
ई मेल : editronainitalvoice@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitalvoice.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitalvoice.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitalvoice.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!