हीमोग्लोबिन बढ़ाना है तो करें इन चीजों सेवन

Spread the love

नई दिल्ली। खान-पान में कमी और ज्यादा लंबे समय तक बैठकर काम करने से कई गंभीर बीमारी हो सकती हैं। ऐसी जीवनशैली के कारण हीमोग्लोबिन भी शरीर में कम होता जाता है। अगर सही समय पर इसका समाधान नहीं किया गया तो अन्य कई बीमारियां भी हो सकती हैं। खून की कमी के कारण भी हीमोग्लोबिन कम हो सकता है, आमतौर पर महिलाओं के साथ ऐसा अक्सर होता है। जबकि, अच्छी खबर ये है कि डाइट में कुछ बदलाव करने से हीमोग्लोबिन के स्तर को आसानी से बढ़ाया जा सकता है। आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने कुछ व्यंजन बताए थे जिसकी मदद से आसानी से हीमोग्लोबिन बढ़ाया जा सकता है। हीमोग्लोबिन आयरन युक्त प्रोटीन है जो लाल खून के सेल्स में पाया जाता है, इसका काम कोशिकाओं को उनका विशिष्ट लाल रंग देने का भी होता है। हीमोग्लोबिन फेफड़ों से ऑक्सीजन को शरीर के टिशूज़ और अंगों तक पहुंचाता है। वहीं, कार्बन डाइऑक्साइड को टिशूज़ से निकालकर वापस फेफड़ों तक ले जाता है। पुरुषों में नॉर्मल हीमोग्लोबिन 14 से 18 gm/dL रहता हैं। वहीं, महिलाओं में नॉर्मल हीमोग्लोबिन 12 से 16 gm/dL होता है। अब सवाल आता है कि हीमोग्लोबिन की कमी का कारण क्या हो सकता है? तो हीमोग्लोबिन की कमी का मुख्य कारण होता है खून की कमी। इसके अलावा चोट लगना, गैस्ट्रिक अल्सर, खूनी बवासीर और पोषक तत्वों की कमी भी हो सकते हैं। हीमोग्लोबिन की कमी होने के स्थिति में किशमिश-खजूर की ड्रिंक बनाकर भी पी सकते हैं। 10 किशमिश और 5 खजूर से इसे आसानी से बनाया जा सकता है। पहले पूरी रात किशमिश और खजूर को पानी में डुबाकर रखें। सुबह इसे अच्छी तरह से निचोड़ लें और उसका रस पी लें। मोरिंगा की पत्तियों से बनी डिश भी इस बीमारी से लड़ने में काफी मदद करती है। आधा कप मोरिंगा की पत्तियां लें, आधा चम्मच घी, 3 प्याज और काला नमक लें। पहले घी गर्म करें और प्याज उसमें डालकर अच्छी तरह से भून लें। इसके बाद मोरिंगा और काला नमक मिला दें। अंत में सोशी मिला दें और कुछ समय तक गैस पर पकने दें।


Spread the love
error: Content is protected !!