नैनीताल- मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने के दिए मंत्र

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही चुनावी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं, जिसको लेकर सभी पार्टियां विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोरो शोरो से जुट गई हैं। जिसके तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के मकसद से मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है।जिसके चलते मल्लीताल नैनीताल क्लब में गुरूवार को अरुण श्रॉफ इंदु मान व प्रदेश सचिव खष्टी बिष्ट द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ट्रेनिंग दी गई, जिसमें प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को बूथ स्तर पर मजबूत करना होगा तथा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा की नाकामियों को आम जन तक पहुंचना होगा।

इस दौरान निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ की मजबूती से ही कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल होगी। वहीं पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और ये तभी संभव होगा जब कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से कार्य करेंगे।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, निवर्तमान विधायक संजीव आर्य, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य, नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, कैलाश अधिकारी, बंटू आर्य, दयाल आर्य, कृष्णा साह, हनसा सुयाल, जानकी आर्य, शांति तिवारी, गोपाल बिष्ट, मुन्नी तिवारी, हिमांशु पांडे, पीके शर्मा, मनमोहन कनवाल,मीना बिष्ट,हेम आर्य, योगेश आर्य समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!