नैनीताल- आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Spread the love

नैनीताल- आम आदमी पार्टी नगर इकाई द्वारा आज मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार में देश के पहले सीडीएस जरनल बिपिन रावत उनकी पत्नी मधुलिका रावत समेत अन्य जवानों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में हुई आकस्मिक मौत पर दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि जरनल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, सैन्य अधिकारियों और जवानों का इस दुर्घटना का शिकार बन जाना अत्यंत दर्दनाक है। कहा कि जरनल बिपिन रावत द्वारा देश को दिये गये योगदान को हमेशा याद किया जायेगा और वह आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा एक मिशाल बने रहेंगे।उनके द्वारा देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए जो कार्य किये गये है वह हमेशा लोगो के जहन में जिंदा रहेंगे।
शोक सभा में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुमार दुम्का, नगर अध्यक्ष शाकिर अली, विधानसभा प्रभारी डा भुवन आर्यों, नगर महामंत्री महेश आर्यों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश बिष्ट, वरिष्ठ नेता विनोद कुमार, राजेन्द्र लाल साह, विनोद मेहता, देव सिंह नेगी, अब्दुल वजीर, दीवान राम, सुरेश चन्द्र, उपेद्रं बेदी, पूरन बहुगुणा, मौहम्मद शान बुराहान, शंकर बहुगुणा, राजू बिष्ट, सलमान मेबंर , राजेन्द्र कुमार, लोकेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!