नैनीताल– नैनी झील में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव

Spread the love

नैनीताल। नैनी झील में मिला तीन दिन से लापता किशोरी का शव। ठंडी सड़क से मॉर्निंग वॉक पर जा रहें लोगों ने झील में एक उतरता देखा। जिसके बाद राहगीरो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला।

गौरतलब हो की बीते तीन दिनों से नारायण नगर निवासी किशोरी लापता थी। जिस पर परिजनों ने किशोरी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाकर पुलिस से तलाशी की गुहार लगाई थी। पुलिस की काफी ढूंढ खोज के बाद भी किशोरी नही मिल पाई और उसका शव रविवार को नैनीझील में मिला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते बृहस्पतिवार को रात साढ़े नौ बजे किशोरी घर से अचानक निकल गई थी। परिजनों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो किशोरी को आखरी बार 10 बजकर 41 मिनट में नयना देवी मंदिर से ठंडी सड़क को जाते देखा गया। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने जब झील किनारे खोजबीन की तो झील में किशोरी का चप्पल मिला। जिस पर पुलिस ने किशोरी की झील में कूदने की सम्भावना जताई। जिसके आधार पर पुलिस ने झील में कांटे फेंककर किशोरी के शव को खोजने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नही चल पाया। इधर रविवार की सुबह किशोरी का शव ठंडी सड़क पाषाण देवी मंदिर के समीप नैनीझील से बरामद हुआ। शव की शिनाख्त किशोरी के परिजनों द्वारा की गई है।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि तीन दिन से लापता नारायण नगर क्षेत्र निवासी किशोरी का शव नैनीझील से बरामद हुआ है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

इस दौरान एसआई हरीश सिंह, एसआई दीपक बिष्ट, एसआई राजन मेहरा, सभासद भगवत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!