नैनीताल– नयना देवी मंदिर पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, कहा मां के दर्शन कर मिलती हैं शक्ति और खुशी

Spread the love

नैनीताल। नैनीताल पहुँचे राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नैनीताल के प्रतिष्ठित माँ नैना देवी और गुरुद्वारे के दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस वर्ष गोल्फ प्रतियोगिता होगी लेकिन अब तक तिथि घोषित नही की गई है।

बुधवार शाम नैनीताल पहुंचे राज्यपाल सेनि. लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने गुरुवार की सुबह माँ नंदा देवी और गुरुद्वारे के दर्शन किये। राज्यपाल के साथ उनका परिवार भी दर्शन के लिए पहुँचा। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच राज्यपाल राजभवन से सीधे मल्लीताल के पंत पार्क पहुंचे।

इस दौरान राज्यपाल (सेनि) लेफ्टीनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की देवभूमि में यात्रा करने वालों को सुख, समृद्धि और विकास मिले। उन्होंने सभी के सतत विकास की प्रार्थना की है। राज्यपाल ने कहा कि 51 शक्ति पीठों में शामिल माँ नयना देवी मंदिर में प्रार्थना करने से एक अलग ही शक्ति और खुशी मिलती है। दो वर्षों से कोविड के चलते स्थगित गोल्फ प्रतियोगिता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रतियोगिता जरूर होगी लेकिन अभी समय निर्धारित नही किया है।

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रतीक जैन, तहसीलदार नवाजिश खलिक, सीओ संदीप नेगी,कोतवाल प्रीतम सिंह , थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह सागर आदि लोग मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!