नैनीताल– रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में सकुशल अपने घर पहुंची प्रेरणा बिष्ट, सुनाई आपबीती

Spread the love

नैनीताल। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में अब भी यूक्रेन में उत्तराखंड के कई छात्र फंसे हुए है। इन छात्रों द्वारा लगातार भारत सरकार से गुहार लगाई जा रही है की उन्हें सुरक्षित स्वदेश वापस लाया जाए। जिसके लिए सरकार द्वारा भारतीय छात्रों को वतन वापस लाने के लिए कवायद और तेज कर दी गई है।
वहीं रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में नैनीताल के भी चार छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे। जिनमें से एक छात्रा प्रेरणा बिष्ट मंगलवार को सुरक्षित नैनीताल पहुंच गई है।

यूक्रेन से सकुशल अपनों के बीच पहुंची प्रेरणा बिष्ट

जबकि एक उर्वशी जंतवाल दिल्ली तक पहुंची है औऱ अभी दो छात्र यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। यूक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों को अपने बच्चों की चिंता काफी सता रहीं है।

नैनीताल के मल्लीताल बाजार के व्यापारी प्रेम सिंह बिष्ट की बेटी प्रेरणा बिष्ट यूक्रेन में मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा है। आज वह सुरक्षित अपने घर नैनीताल पहुँच गई है। प्रेरणा ने बताया कि युद्ध की मुश्किल घड़ी से वापस आना सम्भव नही लग रहा था। लेकिन भारत सरकार के सहयोग से आज अपने परिजनों के साथ हूं। प्रेरणा बिष्ट के पिता प्रेम सिंह ने कहा कि सरकार के शुक्रगुजार है की उनकी बेटी सुरक्षित आज उनके साथ है। जबकि डॉ. नारायण जंतवाल की बेटी उर्वशी जंतवाल सुरक्षित दिल्ली तक पहुँच गई है।

वहीं प्रह्लाद रावत के बेटे राहुल रावत मेडिकल फाइनल के छात्र और खारकी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहीं आयुषी जोशी के परिजनों को अपने बच्चो का इंतजार हैं कि वह भी सही सलामत अपने घर पहुंच जाए।

नैनीताल पहुंची प्रेरणा बिष्ट ने आपबीती सुनाई

मंगलवार को प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि वहां की स्थिति काफी भयाभित करने वाली है। कहा कि वहां कई भारतीय लोग बंकर एवं मेट्रो के अंडर ग्राउंड बेसमेंट में हैं। वहां न खाने को है और न ही पीने को पानी। दुकानें, एटीएम सब बंद पड़े हैं। कहा लगातर बम की आवाजों से युक्रेन गूंज रहा था, जिससे लोगों के मनों में भय बैठा हुआ था। कहा अब स्थिति और ज्यादा बिगड़ रही है। बॉर्डर पर लगातार बच्चों की संख्या बढ़ रही है। प्रेरणा ने बताया कि लोग बंकरों में रह रहे थे। हमे सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त करती हूं।
 


Spread the love
error: Content is protected !!