नैनीताल– कुविवि शिक्षक संघ कूटा ने द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर व्यक्त किया शोक

Spread the love

कुमाऊं यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन कूटा ने द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के निधन पर दुख एवं शोक व्यक्त किया है कूटा ने उनके निधन को बड़ी क्षति बताया है ।उन्होंने 99वर्ष की आयु में देह त्याग दी ।उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम मे भागीदारी की वही धर्म गुरु के रूप में ज्ञान बांटने का महत्पूर्ण कार्य किया ।उन्हे हमेशा याद किया जाएगा।
कूटा ने विधि विभाग डी एस बी परिसर के डॉक्टर सुरेश पांडे के पिताजी गोपाल दत्त पांडे 82वर्ष के निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी है। बता दें की गोपाल दत्त पांडे का आज हल्द्वानी चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया।कूटा की तरफ से प्रो ललित तिवारी, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर दीपिका गोस्वामी, डॉक्टर दीपक कुमार, डॉक्टर सोहैल जावेद, डॉक्टर प्रदीप कुमार, डॉक्टर पैनी ,डॉक्टर गगन होती, डॉक्टर मनोज धूनी, डॉक्टर सीमा चौहान, डॉक्टर नागेंद्र शर्मा ,डॉक्टर रितेश साह, डॉक्टर दीपाक्षी जोशी ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

कुमाऊं विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर कूटा ने दी शुभकामनाएं

कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय को इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से कराए गए सर्वे (अगस्त, 2022) में राष्ट्रीय स्तर पर 28वां एवं राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है तथा इस उपलब्धि के लिए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति प्री एन के जोशी ,सहित शिक्षकों , शोध छात्रों एवम कर्मचारियों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है। विश्वविद्यालय ने देश में 28वां एवं राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर ना केवल नैनीताल बल्कि राज्य का नाम भी गौरवान्वित किया है। कूटा की तरफ से ,प्रो.ललित तिवारी, डॉ.विजय कुमार, डॉ.रीतेश साह, डॉ.सुहैल जावेद, डॉ.दीपिका गोस्वामी, डॉ.पैनी जोशी, डॉ.सीमा चौहान सहित अन्य प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त किया।


Spread the love
error: Content is protected !!