नैनीताल। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में संगठन के सदस्यों द्वारा तल्ला गेठिया, गेठिया पड़ाव, आलू खेत में पौधारोपण किया गया। इस दौरान संगठन द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को रियुजिबल पैड वितरित किए। बता दें आशा फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा शर्मा पिंक लेडी के नाम से जानी जाती हैं और उनके द्वारा ब्रेस्ट कैंसर को लेकर पिछले कई वर्षों से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अब उन्होंने मुहिम को आगे बढ़ाते हुए गांव गांव तक जाकर महिलाओं को जागरुक करना प्रारंभ कर दिया है आशा शर्मा का कहना है शहर में तो लगभग सभी को सुविधाएं मिल जाती है, लेकिन गांव की महिलाएं स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रहती है। इसको लेकर उनके द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर रियुजिबल पैड वितरित कर पर्यावरण को बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आशा शर्मा ने कहा की पेड़ लगाना एक अलग बात है लेकिन उसे संरक्षित करना बहुत जरूरी है। आशा शर्मा ने कहा की उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था के सदस्य मुन्नी तिवारी नीलू एलहंस मीनाक्षी कीर्ति, संभल शर्मा, अधिवक्ता खुशबू तिवारी, डॉक्टर गीतिका गंगोला, हेमंत बिष्ट, ने सैकड़ों पौधे लगाएं। इस दौरान ब्लाक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट, प्रधान अमित कुमार, जिला पंचायत सदस्य गीता बिष्ट,मनोज कुमार, अगनवाड़ी कार्यकर्ता जयंती बिष्ट, मन्नु, कुसुम आर्य , अशा कार्यकर्ता चम्पा बगड़वाल, बबीता, राजेन्द्र कोटलिया, टीका सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहें।
Rohit Verma
संपादक