नैनीताल। नैनी झील में सुबह सवेरे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर गुरुवार की सुबह ठंडी सड़क से मॉर्निंग वॉक पर जा रहें लोगों ने नयना देवी मंदिर के समीप नैनी झील में एक शव देखा। जिसकी सूचना मल्लीताल पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और शव को झील से बाहर निकाला तो शव अज्ञात महिला का था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रख दिया है।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि झील में अज्ञात महिला का शव मिला है। बताया की पुलिस महिला की शिनाख्त में जुटी हुई हैं।
Rohit Verma
संपादक