नैनीताल– सर्बजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने समीक्षा बैठक कर आगामी वर्ष 2023 के लिए समिति का किया गठन

Spread the love

नैनीताल। सर्वजनीन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा सेवा समिति मल्लीताल में समीक्षा आम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार दास द्वारा की गई।

रविवार को आयोजित बैठक में बीते 09 अक्टूबर को आयोजित बैठक का कार्यवृत्त सभा द्वारा अनुमोदित किया गया। जिसके बाद बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा आगामी वर्षों में दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव सभा पटल पर रखे गए। आगामी वर्ष 2023 में विभिन्न कार्य के लिए एक समिति का गठन किया गया। जिसमें एक अध्यक्ष एवं पांच सदस्यों का चयन किया गया। वही वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आगामी वर्ष में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए कार्य योजना एवं बजट बनाने पर जोर दिया गया।

जिसमें तय किया गया कि आगामी वर्ष 2023 के दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए प्रथम नवरात्रि से ही नगर एवं नगर से जुड़े अन्य क्षेत्रों में प्रचार प्रसार के किए जाने पर जोर दिया जाएगा। जिसमें नगर पालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई।

जिसके बाद दीपक गुरुरानी के बड़े भाई स्वर्गीय सुरेश गुरुरानी एवं भोला वर्मा के बड़े भाई के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट मौन रहकर शोक व्यक्त किया गया।

इस दौरान डॉली भट्टाचार्य, सीमा दास, रश्मि राणा, चंचला बिष्ट, तृप्ति गुहा मजूमदार, मोमिता गुहा मजूमदार, कुसुमलता सनवाल, अल्पना रॉय त्रिपाठी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!