नैनीताल – 1 से 7 सितंबर तक आयोजित होगा श्री नंदा देवी महोत्सव, 18 समितियों का हुआ गठन

Spread the love

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा नैनीताल कार्यकारिणी की सभा भवन में बैठक संपन्न हुई जिसमें निर्णय लिया गया की इस वर्ष श्री नंदा देवी महोत्सव 1 सितंबर से 7 सितंबर 2022 तक आयोजित होगा।श्री नंदा देवी महोत्सव का उद्घाटन 1 सितंबर को तथा डोला भ्रमण 7 सितंबर को होगा।इस महोत्सव हेतु विभिन्न 18 समितियों का गठन किया गया है ।रामलीला महोत्सव 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। रामलीला महोत्सव हेतु पात्रों की तालीम अगले सप्ताह से प्रारंभ की जाएगी। श्री नंदा देवी महोत्सव 2022 को शासन प्रशासन नगरपालिका एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से भव्य रूप से आयोजित होगा। बैठक में अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी, मनोज जोशी, विमल चौधरी, विमल साह, राजेंद्र बजेठा, मुकेश जोशी, चंद्र प्रकाश साह, कमलेश ढौंडियाल, अशोक साह, राजेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की, ललित साह एवं प्रो.ललित तिवारी मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!