नैनीताल- विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर,17 नवंबर को आयोजित की जाएगी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

Spread the love

नैनीताल। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है, जिसके तहत शनिवार को बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों ने नैनीताल क्लब में बैठक का आयोजन किया।

इस दौरान अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर नैनीताल में 16 और 17 नवंबर को अनुसूचित मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। 16 नवंबर को प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन होगा। जबकि 17 नवंबर को मुख्य बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की जाएगी। बैठक में विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर चर्चा की जाएगी साथ ही मोर्चा के पदाधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर अहम जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

कार्यसमिति में प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजय कुमार मौजूद रहेंगे। बैठक में मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष रोहित भाटिया,जिला महामंत्री रविंद्र बाली,गोपाल रावत,भूपेंद्र बिष्ट,अरविंद पडियार,कुंदन बिष्ट, अतुल पाल, सुनील कुमार, भूपेंद्र बिष्ट,कमला आर्य, आशु उपाध्यय,विश्वकेतु वैद्य समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!