उत्तरकाशी में हुई एवलॉन्च की घटना में कई पर्वतारोहियों के शव मिल चुके हैं,तो वहीं कई अब भी लापता हैं, इनमें से ही एक हैं नैनीताल निवासी शुभम सांगुड़ी जो इस घटना की बाद से लापता है। जिसका अब तक कोई पता नही लग पाया है। तो वहीं शुभम की लापता होने की सूचना प्राप्त होते ही नगरवासियों ने उसके सुरक्षित रहने के लिए प्रार्थनाएं करना शुरू कर दिया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही शुभम के परिजन उत्तरकाशी स्थित घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक उसका कहीं कोई पता नहीं पाया है।
आपको बता दें कि नगर के तल्लीताल स्थित कृष्णापुर निवासी शुभम सांगुड़ी बीते 10 सितंबर को पर्वतारोहण का एडवांस कोर्स करने के लिए उत्तरकाशी गया हुआ था। शुभम की पांच दिन पहले ही अपने परिजनों से बात हुई थी। शुभम के पिता दीवान सिंह के बताया कि शुभम ने फोन पर दिवाली में घर आने की बात कही थी। लेकिन इस बीच शुभम के हिमस्खलन में लापता होने की सूचना मिली। उसकी तलाश में वह देहरादून के लिए रवाना हो गए। वही नगरवासी शुभम की सुरक्षा को लेकर प्रार्थनाएं कर रहें है। शुभम के परिजनों ने बताया कि अब तक उसका कोई पता नही चल पाया है। मौसम के पूर्वानुमान के चलते अब प्रशासन की ओर से शुक्रवार एवं शनिवार को रेस्क्यू अभियान बंद किए जाने की बात कही जा रही है। ऐसे में शुभम के परिजनों की धड़कने और तेज हो रही है।
Rohit Verma
संपादक