नैनीताल में भाजपाइयों द्वारा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर हुई चर्चा

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। सीएम धामी आज 47 साल पूरे करके 48वें साल में प्रवेश कर गए हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिवस को उत्तराखंड भाजपा संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। वही राज्यभर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 48 वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इसी क्रम में नैनीताल में भी भारतीय जनता पार्टी ने सीएम धामी जन्मदिन को “संकल्प दिवस” के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग सीएम धामी के जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान विधायक सरिता आर्य ने कहा कि हमारे राज्य के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है । कहा कि जिस तरह सीएम धामी ने संकल्प लिया कि राज्य को भ्र्ष्टाचार मुक्त बनाना है राज्य को सदृढ़ बनाना है ऐसे ही हमें भी संकल्प लेना होगा।
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज साह ने सीएम धामी द्वारा उत्तराखंड राज्य में सामान आचार संहिता लागू करने वाले फैसले को सराहा। इसके साथ ही सामान आचार संहिता के विषय में प्रकाश डाला।
वही डीएसबी परिसर के प्रो. राणा ने कहा कि सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, कहा की इसलिए हम जो भी संकल्प ले उसको भी धरातल पर जरूर उतारे। कहा कि ऐसा संकल्प ले कि जो सच में राजनीति विज्ञान हो। समाज के प्रति जवाब देही का संकल्प और राजनीति का संकल्प लेना होगा।

इस दौरान आनन्द बिष्ट, मनोज जोशी, राजीव साह, तुसी , दपिका बिनवाल, देवेन्द्र ,गजाला कमाला, सचिन, भरत मेहरा, नितिन कार्की, विश्वकेतु वैद्य, दया किशन पोखरिया, मनोज जोशी, रीना मेहरा, सागर आर्य, निखिल बिष्ट, आशु उपाध्याय, रोहित, भगवत रावत, कैलाश रौतेला संजय चंदेल,संजय कुमार समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!