ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जलागम विभाग ने शुरू की पहल

Spread the love

गरमपानी– महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से जलागम विभाग ने पहल शुरु की हैं। जिसके तहत गांवो में समूह से जुडी़ महिलाओं को स्वरोजगार शुरु करने के मकसद से न्यूनतम ब्याज दर पर धनराशि मुहैया कराई गई। साथ ही संबधित विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित की जा रही अन्य योजनाओं के सम्बन्ध में भी की जानकारी दी।


कार्यक्रम के दौरान एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत खैरना तथा छड़ा क्षेत्र में बने महिलाओं के चार समूहों को करीब साढ़े चार लाख रुपये के चेक वितरित किए गए। प्रत्येक समूह की महिलाओं को दो फिसदी ब्याज दर पर स्वरोजगार शुरू करने के लिए 18 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया। विलेज प्रभारी विकुंज आर्या के अनुसार कम खेती व गरीब तबके की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के मकसद से एकीकृत आजीविका विकास परियोजना के तहत समूह से जुडी़ महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया गया है। इसके माध्यम से महिलाएं मुर्गी व बकरी पालन, मोमबत्ती, अगरबत्ती, धूप निर्माण आदि से स्वरोजगार से जुड़ सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान गिरीश बिष्ट, खष्टी बिष्ट, रेखा बिष्ट, जानकी बिष्ट, पदमा देवी, देवकी बिष्ट, शोभा बिष्ट, विमला देवी सहित समूहो से जुडी़ महिलाएं मौजूद रहे


Spread the love
error: Content is protected !!