Tuesday, December 5, 2023
  • Login
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
No Result
View All Result
Home नैनीताल

माता सीता की प्रतिमा के लिए आगे आएंगी महिला सांसद , संसद भवन में आयोजित बैठक में दर्जन भर से अधिक महिला सांसदों ने लिया हिस्सा

Gunjan Mehra by Gunjan Mehra
August 8, 2023
in नैनीताल
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp



– केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा, सीता सखी समिति के अंतर्गत हमारी बहनें इस कार्य का नेतृत्व करेंगी

नई दिल्ली। रामायण रिसर्च काउंसिल के तत्वावधान में सीतामढ़ी में मां सीताजी की 251 फीट ऊंची प्रतिमा तथा संबंधित क्षेत्र को शक्ति, पर्यटन एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की पहल की जा रही है। इस विषय पर मंगलवार को संसद भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भारत सरकार में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने की। इस बैठक में विभिन्न राज्यों से कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया तथा उन्होंने अपने विचार एवं मार्गदर्शन प्रस्तुत किए। महिला सांसदों ने काउंसिल के इस प्रयास की सराहना की तथा आश्वस्त किया कि जहां भी उनकी आवश्यकता होगी, वह बढ़-चढ़कर इस कार्य में हिस्सा लेंगी और माता सीताजी की भी प्रतिमा की स्थापना की दिशा में हरसंभव प्रयास करेंगी। बैठक में प्रयागराज से सांसद रीता बहुगुणा जोशी, सीधी से सांसद रीति पाठक, केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, शिवहर से सांसद रमा देवी, भिण्ड से सांसद संध्या राय, छोटा उदयपुर से सांसद गीताबेन राठवा, भरतपुर से सांसद रंजिता कोली, गुवाहाटी
से सांसद क्वीन ओझा, टेहरी गढ़वाल से सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, रायगढ़ से सांसद गोमती साय, राजसमंद से सांसद राजकुमारी दिया कुमारी, बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य, राइगंज से देबोश्री चौधुरी, फूलपुर प्रयागराज से सांसद केशरी देवी समेत कई महिला सांसदों ने हिस्सा लिया।

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री भट्ट ने महिला सांसदों से राजनीति से परे होकर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि हमें सीतामढ़ी में इस कार्य को सफल बनाने के लिए एक साथ मिलकर देश की महिलाओं को जागरूक बनाना होगा।

बैठक के दौरान श्री भट्ट ने अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर के लिए 500 वर्षों के संघर्षकाल पर आधारित 1108 पृष्ठ के लिखे जा रहे एक ग्रंथ पर भी चर्चा की, जिसे हिंदी के अलावा 10 अन्य अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद किया जाना है तथा कई देशों में इसका विमोचन किया जाना है।

बैठक के दौरान रामायण रिसर्च काउंसिल के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल : तल्लीताल क्षेत्र में एक मकान में लगी भीषण आग , सामान जलकर राख

नैनीताल : कुमाऊं विश्विद्यालय द्वारा 9 कक्षाओं के परीक्षा परिणाम किए गए घोषित

नैनीताल : जिले के नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे ने पदभार किया ग्रहण

ShareTweetSend
Previous Post

ओखलकांडा में प्रसव के बाद महिला की मौत, बच्चा स्वस्थ , बदहाल स्वास्थ्य सुविधा के प्रति ग्रामीणों में आक्रोश

Next Post

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिये की गयी हैं संस्तुतियां आमंत्रित

Next Post

गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रदान किये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिये की गयी हैं संस्तुतियां आमंत्रित

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • उपलब्धि
  • ऋषिकेश
  • कानून
  • क्राइम
  • खेल
  • गरमपानी
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देवप्रयाग
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • बेतालघाट
  • बैंकिंग
  • भवाली
  • भाजपा
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मुक्तेश्वर
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हरियाणा
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Rohit Verma
संपादक

पता : House Number-44, Ward Number-5, Aavagadh, Nainital, Tallital, Uttarakhand-263002
दूरभाष : +91-7017489504
ई मेल : editronainitalvoice@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitalvoice.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitalvoice.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitalvoice.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!