बोहरकोट में पहाड़ी काटने पर आक्रोश

Spread the love

प्रवीण कपिल

बोहराकोट में पहाड़ी काटने पर आक्रोश

भवाली। रामगढ़ ब्लॉक के बोहराकोट में अवैध रूप से पहाड़ काटने का मामला सामने आया है। जिससे ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों में आक्रोश है। ग्रामीणों के प्रशासन से जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर कार्य रोकने को कहा है।

रामगढ़ के ज्येष्ठ प्रमुख प्रदीप ढैला ने बताया कि क्षेत्र में प्रशासनिक मिली भगत से अवैध रूप से पहाड़ काट दिया है। इस पहाड़ी के नीचे आपदा के कारण मलवे में दबकर 2 लोगो की जान चले गई। वही पहाड़ी खिसकने की वजह से 4 परिवारों ने पलायन कर दिया है। पहाड़ी के कटान की वजह बड़े खतरे का संकट बना हुआ है। कहा कि यदि जल्द प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो वह ग्रामीणों संग उग्र आंदोलन किया जाएगा।


Spread the love
error: Content is protected !!