कांग्रेस पार्टी के साथ निष्ठा से कार्य करुँगी-मीना बिष्ट

Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के भाजपा में जाने से जिला महिला कांग्रेस में नही पड़ा कोई असर


भवाली,महिला कांग्रेस नैनीताल की जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट ने भवाली में प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य का भाजपा में शामिल होना उनका निजी मामला है

जिलाध्यक्ष मीना बिष्ट कहना था कि जल्द ही महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कांग्रेस पार्टी के लिये आगामी रणनीति तय की जाएगी जिला महिला कांग्रेस में सरिता आर्य के भाजपा में जाने से कोई फर्क नही पड़ा है सभी महिला कार्यकर्ता कांग्रेस के लिए समर्पण के साथ कार्य करेंगे

प्रेसवार्ता में भवाली कांग्रेस नगर अध्यक्ष हितेश साह , जिला महिला कांग्रेस नैनीताल की महामंत्री तुलसी बिष्ट,सीमा सिंह आदि मौजूद थे।


Spread the love
error: Content is protected !!