कांग्रेस ने सरिता आर्य को पूरा मान सम्मान दिया, सरिता ने अपने निजी स्वार्थ के लिए बदला दल- पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट

Spread the love

भवाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष हितेश साह के नेतृत्व में मंगलवार को टीआरसी में बैठक कर सरिता आर्या के भाजपा में शामिल होने की घोर निंदा करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकमत होकर कहा कि सरिता आर्य का भाजपा में शामिल होना शर्मनाक है। कार्यकर्ताओ ने सरिता आर्य के जाने की घोर निंदा की। कहा की कांग्रेस ने हमेशा से लड़की हु लड़ सकती हूं कहकर महिलाओ को आगे रखा है। कहा कि नगर कांग्रेस कार्यकारिणी व यूथ सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है।

कहा की सरिता ने कांग्रेस में रहकर 2012में चुनाव में जीत हासिल की थी। वर्ष 2017 में पुनः उन्हें टिकट दे कर सम्मानित किया। कांग्रेस ने हमेशा से उनको सम्मान दिया है। कांग्रेस पार्टी जिसे भी टिकट देगी नगर कांग्रेस कमेटी भवाली ,उस उम्मीदवार का प्रचार प्रसार कर उम्मीदवार को विधायक बनाकर विधानसभा‌ भेजेंगी ।

इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस कमेटी ,कांग्रेस की विचार धाराओं पर चलती है। कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए सर्व धर्म समभाव की भावना से कार्य करती है और कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को सम्मान दिया है। सरिता आर्य को उत्तराखंड में महिलाओं में सबसे ज्यादा सम्मान मिला था। उन्होंने अपने निजी कारणों से दल बदला है, लेकिन महिला कांग्रेस, नगर यूथ, कांग्रेस अल्पसंख्यक, एसी प्रकोष्ठ, मेन कांग्रेस, सेवा दल सभी कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस के साथ है।
इस दौरान पीसीसी सचिव खष्टी बिष्ट, नगर अध्यक्ष हितेश साह, शांति तिवारी, नंदा बल्लभ सुयाल, सुजान सिंह रजवार, आनंद सिंह बिष्ट, दयाल आर्य,यूथ अध्यक्ष तरुण साह, रमेश चन्द्र आर्य, हरेंद्र आर्य, जानकी आर्या, आसमा प्रवीन,ममता पांडे, माला कनवाल आशा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!