नैनीताल। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इस दौरान जहां पुलिस द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही है, वहीं शराब तस्करों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर कालाढूंगी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर द्वारा बनखण्डी मन्दिर के पास जंगल क्षेत्र से 2 व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब बनाते समय गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह उर्फ राजू, महेन्द्र सिंह उर्फ कालू निवासी केलाखेडा, जनपद उधम सिंह नगर के रूप में हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीशू गौतम, हेड कां. लेखराज सिंह, अशोक कुमार, रविन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, हीरा राम मौजूद रहे।
नैनीतालः लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट! शराब तस्करों के खिलाफ अभियान, दो आरोपी गिरफ्तार
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2024/04/Untitled-7-copy.jpg)