भवाली। नगर के बच्चे अब सुर सरगम संगीत विद्यालय में संगीत की शिक्षा ले सकेंगे। मल्ली बाजार स्थित जगदीश भवन में बच्चे हारमोनियम, सितार, तबला गिटार, कांगो, ढोलक, गायन, नृत्य सिख सकेंगे। पहले दिन से 20 से अधिक संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विद्यालय के अमृत कुमार ने बताया कि पिछले कई सालों से नगर में संगीत विद्यालय की मांग थी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बच्चों को सुविधाओं के आभाव में अपना हुनर नही दिखा पाते। यही देखते हुवे नगर के बच्चो, युवाओ, छात्रों के लिए विद्यालय खोला गया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से संगीत सीखा रहे हैं। अधिक संख्या में आकर लोग संगीत विद्यालय का लाभ उठाएं।
Rohit Verma
संपादक