मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों पर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

भीमताल। महासंपर्क अभियान के तहत शनिवार को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  पुरातत्ववेत्ता पद्म श्री डॉ यशोधर मठपाल से उनके खुटानी स्थित लोक संस्कृति संग्रहालय में मुलाकात की।
इस दौरान पीएम मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों व जन कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा हुई। डा मठपाल को मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित पत्रक व पुस्तिका भेंट की गयी व शाल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। संग्रहालय में भ्रमण कर वहाँ स्थापित आर्ट गैलरी, बहुमूल्य, ऐतिहासिक व दुर्लभ सांस्कृतिक धरोहरों का विस्तृत अवलोकन किया। इनके संरक्षण व संवर्धन हेतु हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
यहां नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिलामंत्री नितिन राणा व श्री प्रकाश आर्या, मंडल अध्यक्ष पंकज अदैत्ती व कमला आर्या, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, प्रगति जैन, प्रदीप पाठक, पुष्कर मेहरा , मनोज भट्ट, पंकज जोशी,  योगेश तिवारी, कमलेश रावत, मुकेश पलड़िया, धन सिंह राणा, पवन भाकुनी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!