Friday, December 1, 2023
  • Login
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Nainital News, Nainital Breaking, Naini Live, Uttarakhand Breaking
No Result
View All Result
Home उत्तराखण्ड

ठेकेदार की लापरवाही से नैनीताल की मुख्य पेयजल लाइन टूटी, 2 हजार परिवार पानी को तरसे

News Desk by News Desk
June 21, 2023
in उत्तराखण्ड, नैनीताल, प्रशासन, बेतालघाट
ठेकेदार की लापरवाही से नैनीताल की मुख्य पेयजल लाइन टूटी, 2 हजार परिवार पानी को तरसे
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सरोवर नगरी के डीएसए के खेल मैदान में बनाए जा रहे बॉक्सिंग रिंग निर्माण के दौरान सात नंबर क्षेत्र मुख्य पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके चलते 2 हजार से अधिक परिवारों के लोग प्यासे रहने को मजबूर हैं। मल्लीताल डीएसए मैदान बास्केटबॉल कोर्ट के समीप बॉक्सिंग रिंग बनाने के लिए गड्डे खोदने के दौरान जेसीबी से पानी की मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके चलते प्रेशर के साथ हजारों लीटर पानी 50 फीट ऊंचा फव्वारा बनकर बह गया। पानी का फव्वारा देख पंत पार्क में घूम रहे पर्यटकों में भगदड़ मच गई।

बताते चलें कि आरडब्ल्यूडी संस्था द्वारा मल्लीताल डीएसए मैदान में बास्केटबॉल कोर्ट के समीप बॉक्सिंग रिंग बनाने के लिए जेसीबी से छह बिमों के लिए गड्डे किए जा रहे थे /इस दौरान जैसे ही जेसीबी मशीन संचालक ने जेसीबी का पंजा जमीन में मारा तो पानी की लािन टूट गई। जमीन से प्रेशर के साथ 50 फीट ऊंचा पानी का फव्वारा बन गया। इस दौरान पंत पार्क से मंदिर की ओर जा रहे पर्यटकों में भगदड़ मच गई. जेसीबी संचालक ने टूटे पाइप को जेसीबी के पंजे से दबाकर किसी तरह पानी को रोकने की कोशिश की, लेकिन ज्यादा प्रेशर होने के चलते पानी का बहाव नहीं रुक पाया। इसके बाद कर्मचारियों ने जल संस्थान के अधिकारियों से संपर्क किया /जल संस्थान कर्मियों ने पंप बंद कर लाइन में पानी को रोक दिया /लेकिन तब तक हजारों लीटर पानी बह चुका था। काम की देख रेख कर रहे मोहम्मद दानिश ने बताया कि उक्त स्थान पर पेयजल लाइन होने की जानकारी नहीं थी। जिसके चलते पाइप क्षतिग्रस्त हो गया. दानिश ने बताया कि उनके द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता त्रिवेंद्र जोशी ने बताया कि स्नोव्यू क्षेत्र की 12 इंच की मुख्य सप्लाई लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होंने बताया कि लािन क्षतिग्रस्त होने के चलते स्नोव्यू के दो हजार कनेक्शनों में पानी की सप्लाई बंद हुई है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉

नैनीताल : अभिनेता अभय देओल बन टिक्की फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे नैनीताल

सीएम ने पारंपरिक मिट्टी का घड़ा बनाकर लोकल फॉर वोकल को किया प्रमोट

प्रदेश के विकास के लिए हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान जरूरी- सीएम धामी

ShareTweetSend
Previous Post

अव्यवस्थाओं का अड्डा बना परिवहन निगम का हल्द्वानी बस अड्डा! लापरवाह रोडवेज प्रबंधन से यात्री परेशान

Next Post

नैनीताल : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी पीयूष चावला पहुंचे नैनीताल परिवार के साँथ नैनीझील में किया नौकायन

Next Post

नैनीताल : भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी पीयूष चावला पहुंचे नैनीताल परिवार के साँथ नैनीझील में किया नौकायन

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • अंतराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अल्मोड़ा
  • आस्था
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखण्ड
  • उधम सिंह नगर
  • उपलब्धि
  • ऋषिकेश
  • कानून
  • क्राइम
  • खेल
  • गरमपानी
  • चम्पावत
  • जॉब
  • टिहरी गढ़वाल
  • दुर्घटना
  • देवप्रयाग
  • देश
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • प्रशासन
  • बागेश्वर
  • बाजपुर
  • बेतालघाट
  • बैंकिंग
  • भवाली
  • भाजपा
  • भीमताल
  • मनोरंजन
  • मुक्तेश्वर
  • मौसम
  • राजनीति
  • रामनगर
  • राष्ट्रीय
  • रुड़की
  • रुद्रप्रयाग
  • लालकुआं
  • विदेश
  • शिक्षा
  • शेयर बाजार
  • समस्या
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार
  • हरियाणा
  • हल्द्वानी

सम्पर्क सूत्र

Rohit Verma
संपादक

पता : House Number-44, Ward Number-5, Aavagadh, Nainital, Tallital, Uttarakhand-263002
दूरभाष : +91-7017489504
ई मेल : editronainitalvoice@gmail.com
वेबसाइट: www.nainitalvoice.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 nainitalvoice.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • नैनीताल
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 nainitalvoice.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!