पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के आवास पर आगजनी तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

नैनीताल। पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नैनीताल जिले में स्थित आवास पर उनकी लिखी किताब” Sunrise over Ayodhya” में हिन्दू धर्म की आतंकवादी संगठनों से तुलना करने से नाराज़ कुछ लोगो ने बीते दिनों आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग की थी। इस मामले में भवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमे से एक पास अवैध रूप से पिस्टल 32 बोर मय मैगजीन भी बरामद की है। इन चारों आरोपियों में 27 वर्षीय चंदन सिंह लोधियाल पुत्र हरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नाथुआखान, जिसके पास अवैध पिस्टल बोर मय मैगजीन बरामद हुई है। 30 वर्षीय उमेश मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता निवासी ग्राम सूपी, थाना मुक्तेश्वर, 30 वर्षीय कृष्णा सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिंह बिष्ट निवासी मुक्तेश्वर, 29 वर्षीय राजकुमार मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता निवासी मुक्तेश्वर को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस की गहन पूछताछ में चारो ने बताया कि कुंदन चिलवाल के नेतृत्व में हम कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के घर उनका पुतला दहन करने गए थे हमने वहाँ पुतला दहन किया और नारेबाजी की। सलमान खुर्शीद के केयर टेकर से हमारे द्वारा गाली गलौच और अभद्रता की गई और विरोध में जब हम आवेश में आये तो हमने सलमान खुर्शीद के मकान में आगजनी और तोड़फोड़ के साथ फायरिंग की। बाद में जब हमे पता चला कि हमारे खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है तो अपने बचाव में वकील करने हल्द्वानी जा रहे थे उसी दौरान भवाली पुलिस ने हमे गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए चारो आरोपियों में से जिसके पास पिस्टल मय मैगजीन बरामद हुई उसके खिलाफ पुलिस ने धारा 147,148,452,436,504 आईपीसी सहित 25 शस्त्र अधिनियम और शेष तीन अभियुक्त उमेश ,कृष्णा, और राज मेहता के खिलाफ धारा 147,148,452,436,और 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम में अशोक कुमार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भावली, मो आसिफ थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर, मनोज कुमार, महिला उपनिरीक्षक प्रिंयका मौर्य, आरक्षी विपिन शर्मा,आरक्षी उमेश राज और आरक्षी विनोद रावत शामिल थे।


Spread the love
error: Content is protected !!