राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर

Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगी , राष्ट्रपति मुर्मू सात नवंबर से दौरे पर रहेंगी। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने राष्ट्रपति दौरे को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में शासन व प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एनएच बहुगुणा गढ़वाल विश्विद्यालय और गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति सात नवंबर को उत्तराखंड पहुंचेंगी।

उनका आठ नवंबर को श्रीनगर गढ़वाल और कुमाऊं दौरे का कार्यक्रम भी है। नौ नवंबर को वह उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे मद्देनजर मुख्य सचिव ने सुरक्षा व आवश्यक व्यवस्थाएं जुटा लेने के निर्देश दिए।


Spread the love
error: Content is protected !!