भवाली – वाल्मिकी जयंती की पूर्व संध्या में शनिवार को वाल्मिकी समाज द्वारा रानीखेत रोड वाल्मिकी मंदिर में सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।
इसके साथ ही दीप प्रज्ज्वलित करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ हाथों में दीप लेकर मंदिर से दीप यात्रा निकाली गई। जिसके बाद नगर के पौराणिक देवी मंदिर में दीप जलाकर पूजा अर्चना की गई।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/10/image_editor_output_image-1084753287-1665237269056-300x185.jpg)
जिसके बाद रेहड़ रोड में स्थित शिप्रा के तट पर स्थापित वाल्मिकी मंदिर में दीप जलाने के बाद शिप्रा सरोवर में दीप दान किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,पुरोहित हरीश पुजारी,समिति अध्यक्ष राजन लाल वाल्मिकी,सफाई संघ अध्यक्ष लालसा वाल्मिकी,रोहित वाल्मिकी शिशुपाल, राकेश, रीक्कू वाल्मिकी,रामप्रसाद,बृजलाल,गणेश दीपू वाल्मिकी आदि शामिल रहे।
![](https://nainitalvoice.com/wp-content/uploads/2022/10/image_editor_output_image-1083829766-1665237353273-1024x645.jpg)