भवाली में ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का हुया शुभारंभ

Spread the love

प्रवीण  कपिल

भवाली। नगर के रामलीला मैदान में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, ग्राम उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन कशिश ग्रामोद्योग विकास समिति लखनऊ के तत्वाधान में किया जा रहा है। मैदान में बच्चों के लिए झूला व खाने पीने की दुकानो के स्टॉल लगाए गए हैं। 15 दिनों तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
संस्था सचिव जावेद खान ने बताया कि प्रदर्शनी में संस्था 55 दुकान लगाकर हैंडीक्राफ्ट, कंज्यूमर दुकान, ग्रामोद्योग दुकानों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में राजस्थानी, ज्वेलरी, कश्मीरी साल, लखनऊ किचन, खादी उद्योग की प्रदर्शनी लगाई गई है। कुमाऊँ के हर क्षेत्र में रोजगार व छोटे उद्योगों को बढ़ाने के लिए कार्य किया जाता है। यहां 15 दिन तक प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से प्रदर्शनी में पहुँचकर सामान खरीदने की अपील की है।

 

व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमो से खादी, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट को बढ़ावा मिलता है। कोरोना काल के बाद बच्चों मनोरंज भी हो सकेगा। नगर व गाँवो में लोगो को लंबे समय के बाद लघु प्रदर्शनी का लाभ मिल सकेगा।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पाण्डे, खजान भट्ट, भोपाल रौतेला, कंचन साह, एल डी पालीवाल रहे।


Spread the love
error: Content is protected !!