नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी होंगे आलोक उनियाल

Spread the love

नैनीताल नगर पालिका परिषद में नए अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति हो गई हैं। अशोक कुमार वर्मा के स्थान पर अब आलोक उनियाल नैनीताल नगर पालिका के नए अधिशासी अधिकारी होंगे।
बता दें की आलोक उनियाल इससे पहले काशीपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर तैनात थे। जो अब नैनीताल नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नवनियुक्त ईओ उनियाल से पहले नैनीताल पालिका में बीते तीन वर्षों से अशोक कुमार अधिशासी अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहें थे। लेकिन अब आलोक उनियाल की नियुक्ति के बाद वहीं इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।


Spread the love
error: Content is protected !!