नैनीताल- विजय संकल्प शंखनाद रैली को अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने मौन व्रत रखकर किया रोष व्यक्त

Spread the love

नैनीताल। कांग्रेस को प्रशासन द्वारा 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित होने वाली विजय संकल्प शंखनाद रैली को अनुमति न मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को तल्लीताल स्थित गांधी चौक पर मौन व्रत रखकर अपना रोष व्यक्त किया।
इस दौरान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं चाहती की कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली संपन्न हो जिसके चलते भाजपा सरकार द्वारा विजय संकल्प शंखनाद रैली को नाकाम करने के मकसद से यह साजिश रची गई है। कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों से डरने लगी है और उन्हें डर है की उनकी करनी आगामी विधानसभा चुनाव में भारी न पड़ जाए इस डर से कांग्रेस की विजय संकल्प शंखनाद रैली को अनुमति नहीं दी गई।
जिसके विरुद्ध प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में जिला व शहर मुख्यालयों पर सांकेतिक उपवास रखा गया। जिसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सांकेतिक उपवास किया गया।
इस दौरान खष्टी बिष्ट, हिमांशु पांडे, धीरज बिष्ट, रईस, कैलाश अधिकारी, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहें।


Spread the love
error: Content is protected !!