भवाली। भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्य ने शुक्रवार को भवाली पहुचकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया इसके साथ ही भवाली बाजार वाल्मीकि बस्ती समेत अन्य स्थानों में जाकर उन्होंने डोर टू डोर प्रचार के जरिए जनता से समर्थन मांगा।

वही भीमताल रोड स्थित चुनावी कार्यालय के उद्घाटन पर सरिता ने कहा की प्रचार के दौरान उन्हें व्यापक जन समर्थन देखने को मिल रहा है कहा कि उनकी शिक्षा भवाली से ही हुई है जिस वजह से उनका बचपन का अधिकांश समय भी यही बीता है। कहा कि आज उन्हें स्थानीय लोगो का भरपूर प्यार मिल रहा है जिसके लिये वह लोगो का आभार व्यक्त करती है।वहीं इस दौरान दो दर्जन से अधिक युवाओं व महिलाओ ने भाजपा की सदयस्ता भी ग्रहण की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विधानसभा प्रभारी देवेंद्र ढेला, सह प्रभारी भावना मेहरा ,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, मोहन बिष्ट , पूर्व पालिकाध्यक्ष नीमा बिष्ट, हरीश भट्ट ,पुष्कर जोशी, शांति मेहरा ,जीवन्ति भट्ट ,उमा पढालनी ,प्रगति जैन, वर्षा आर्य, नरेश पांडेय ,हिमांशु बिष्ट ,त्रिवेंद्र साह आयुष कुमार ,अंकुश भारद्वाज ,धीरेंद्र रावत ,दान सिंह, पंकज भाकुनी ,कबीर साह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष ने दिया सरिता को समर्थन
अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य ने इस दौरान सरिता आर्य को अपने पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुये कहा कि पार्टी ने प्रत्याशी तय कर दिया है जिसके लिये अब सबको साथ आना होगा, कहा कि शुरुआत में उन्हें पार्टी के फैसले को लेकर कुछ नाराजगी थी लेकिन व अब पार्टी के फैसले के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। वही दौरान सरिता आर्य ने भी प्रकाश आर्य के समर्थन करने पर उनका आभार जताते हुए कहा कि वह प्रत्येक कार्यकर्ता की भावनाओ का सम्मान करने के साथ ही उनके अनुसार कार्य करते हुए उनके सम्मान की रक्षा करने का कार्य करेंगी।