भवाली: नगर में एक बंद कमरे में 50 वर्षीय व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक का नाम अरुण मराठा था।
जानकारी के मुताबिक अरुण पिछले कई वर्षों से भवाली में रह रहा था। वह नैनीताल और आसपास के सुनारों की दुकान से सोने के जेवर इत्यादि गलाने का काम करता था। अरुण मूलतः महाराष्ट्र का रहने वाला था। इन दिनों वह अपने परिवार के सदस्यों को महाराष्ट्र में छोड़ कर आया था। वहीं रविवार को उसकी अचानक मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया हैं।
वहीं नगर में अरुण के महाराष्ट्र से लौटने के कारण कोरोना की वजह से उसकी मौत होने की भी चर्चाएं हैं।
भवाली कोतवाली के कोतवाल संजय गर्बयाल ने बताया कि वह बीमार था, संभवतया बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई हो। पुलिस ने शव का पंचनामा भर लिया है।
Rohit Verma
संपादक