
नैनीताल। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नैनीताल क्लब में स्व.जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
वहीं इस अवसर पर भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए निवर्तमान विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में घर वापसी के बाद पहली बार नैनीताल आगमन पर राज्य अतिथि सभागार में फूल मालाओं व नेहरू टोपी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुँचे कांग्रेस जिला पर्यवेक्षक व राजस्थान के विधायक चेतन चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग बैठक कर आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। वहीं इस दौरान उन्होंने कहा की विधानसभा चुनाव नजदीक है जिसके लिए वह विधानसभा दौरे पर है औऱ जन संवाद कर रहे है।
वहीं इस दौरान निवर्तमान विधायक संजीव आर्य ने कहा की वर्तमान में महंगाई एक बड़ा मुद्दा है, कहा की जनता ने भाजपा की डबल इंजन सरकार पर विशवास करके बीजेपी को चुनाव में जीत हासिल करवाई थी। लेकिन सरकार जनता से किए वादों के आगे खरी नही उतर पाई जिससे अब जनता का विश्वास भाजपा से उठ गया है और अब जनता सरकार में बदलाव चाहती है। कहा कि जिन राज्य आंदोलनकारियों के अथक प्रयासों व संघर्ष से उत्तराखंड राज्य बना उसको सही मायने में परिलक्षित करने का कार्य यदि कोई कर सकता है तो वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। और अब 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी मतों के साथ राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाएगी।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी, मारुति नंदन साह, अनुपम कबड़वाल, हेम आर्य, मीणा बिष्ट, सूरज पांडे समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहें।
