
नैनीताल- विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी चुनावी दलो ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं, साथ ही इस दौरान लोगों का पार्टी में आना जाना लगातार बना हुआ है, वहीं सोमवार को नैनीताल में राजमहल कंपाउंड में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पवन जाटव के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली, जिसमें 130 से अधिक महिलाओं व युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा।
इस दौरान कार्यकर्ताओ ने वर्तमान में काबिज युवा विरोधी, महिला विरोधी, किसान विरोधी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुचाने का संकल्प के साथ ही 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का भी संकल्प लिया।
इस दौरान सुनील मेहरा, सूरज पांडेय, जीनु पांडेय त्रिभुवन फर्त्याल, परवेज आलम, नितिन जाटव, शोभा, कंचन, पूजा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।