
नैनीताल। शहर में नगरवासी लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। इस सम्बन्ध में पूर्व में कई सामाजिक संगठनों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्बन्धित विभाग से पानी की समस्या को दूर करने की मांग भी की गई बावजूद इसके भी शहर में पेयजल की समस्या लगातार बनी हुई है।
मंगलवार को सभासद भगवत रावत के नेतृत्व में अन्य सभासदों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासद भगवत रावत ने कहा कि शहर के नरायण नगर , बारा पत्थर व पॉलिटेक्निक क्षेत्र में बीते लंबे समय से पेयजल संकट गहराता जा रहा हैं। कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी सम्बंधित विभाग द्वारा कोई संज्ञान नही लिया गया। जिससे क्षेत्रवासियों को पानी की समस्या के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सभासद ने कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं किया जाता उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह बिष्ट, सभासद पुष्कर बोरा, विश्वकेतु वैद्य समेत अन्य लोग मौजूद रहें।